Unnao News: महिला ने पड़ोसियों पर आगजनी व मारपीट का लगाया आरोप
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: बीघापुर। थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी रोशनी ने पड़ोसियों पर लकड़ियों में आग लगाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोशनी ने बताया कि 15 जुलाई को घर के सामने सार्वजनिक भूमि पर रखी लकड़ियों में पड़ोसी दीपांकर, शिवांकर और उनकी मां उमा द्विवेदी ने आग लगा दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बचाने आए ससुर रामपाल, ननद राखी तथा नाबालिग बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.