Unnao News: महिला को सांप ने डसा, हालत नाजुक
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मुंशीखेडा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी राजेश शनिवार देर शाम खाना बनाने के लिए घर में लकड़ी निकाल रही थी। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन परिजन उसे लेकर मियागंज अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.