उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के बलसिंहखेड़ा मजरा अहेसा गांव की रहने वाली माया देवी पत्नी शिवबरन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई को बेटा रवि व भतीजा विवेक खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के रामधार, रजोले, दिनेश व मुकेश ने पुरानी रंजिश को लेकर रवि व विवेक से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों घर पहुंचे तो आरोपित धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं माया देवी पर भी हमला किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: मारपीट करने के आरोप में चार पर केस हमले में माया देवी व उनके भतीजे विवेक के सिर जख्मी हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित जान से मारने की नीयत से हमला करने आए थे। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने ...