उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के दूलीखेड़ा मजरा चौड़ा का पुरवा गांव में मवेशी बांधने को लेकर चली आ रही खुन्नस में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की शाम गांव के ही कमल किशोर, उनके पुत्र बच्चा बाबू और रंजन लाल आदि ने जानवर बांधने गई उनकी पुत्रियों रोशनी, शालिनी, रागिनी और मोहिनी को गाली देते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने दरवाजे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर उनकी पत्नी रेखा और भाभी संगीता को घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से संदीप कुमार पुत्र कमल किशोर ने तह...