Unnao News: मलबे में दबकर गाय व बछड़े की मौत
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के पाली हरदो गांव में छप्पर सहित दीवार भरभराकर गिर गई। छप्पर के नीचे बंधी गाय और बछड़ा की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। पाही हरदो गांव निवासी सुरेश पुत्र हनुमान के जानवर बांधने वाले गोंडा में दीवार पर छप्पर रखा था। उसके नीचे गाय और बछड़ा बंधा था। शनिवार शाम अचानक छप्पर व दीवार गिरने से मलबे के नीचे गाय और बछड़ा दब गए।पड़ोसी लोगों ने किसी तरह ईटों को हटाकर गाय बछड़ा को निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय पाल पटेल ने लेखपाल को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.