उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव के पास रविवार शाम नहर किनारे एक मजदूर का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के शीतलगंज मोहल्ला निवासी रिंकू राजपूत पुत्र पुत्तीलाल के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम नवाबगंज-कुसुम्भी मार्ग पर नहर के पास शव पड़ा होने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा。 यह भी पढ...