उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव की रहने वाली अर्चना सिंह पत्नी रंजीत ने बताया कि सोमवार देर शाम घर का काम कर रही थी। तभी कच्चे मकान की छत एकदम से भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे वह बाल-बाल बच गई। अर्चना के मुताबिक कई बार आवास के लिए ब्लॉक से लेकर उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। मगर आज तक उन्हें कोई सरकारी आवास नहीं मिल सका है। मजबूरन वह इसी कच्चे घर में अपने दो छोटे बच्चों और पति के साथ रहने को मजबूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...