उन्नाव, सितम्बर 6 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। हिलौली के अभई सागर मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। उनकी मासूम अदाओं और कृष्ण की बाल लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रात के 12 बजते ही जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ मुहूर्त आया, मंदिर में घंटा-घड़ियाल बज उठे। यह भी पढ़ें- Hapur News: देर रात का मना कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष...