Unnao News: मंदिर जाने निकली महिला का आम के बाग में मिला शव
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। बड़ादेव मंदिर जाने के लिए सोमवार सुबह घर से निकली महिला का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। खेतों की ओर गए किसानों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफीपुर थाना क्षेत्र के साल्हेनगर करौंदी गांव निवासी 55 वर्षीय रामरती पत्नी स्व. पुरई सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद रोज की तरह बड़ादेव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। हालांकि, वह मंदिर नहीं पहुंचीं। कुछ देर बाद गांव के किसान खेतों की ओर गए तो उन्होंने गांव निवासी शेषनारायण के आम के बाग में एक पेड़ से साड़ी के फंदे से रामरती का शव लटका देखा। किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही रामरती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.