उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: बांगरमऊ। शाम ढलते ही मंडी समिति की चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने अपना कंटेनर नानामऊ मार्ग पर आड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया। चालक ने मंडी चेकिंग टीम पर मारपीट करने के साथ मोबाइल, वाहन के कागजात और नकदी छीनने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, चेकिंग टीम ने चालक पर ही अभद्रता और मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के विरोधाभासी दावों के बीच करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

घटना का विवरण ट्रक चालक अमलेश यादव इलेक्ट्रॉनिक सामान से लदा कंटेनर लेकर गाजियाबाद से सुल्तानपुर जा रहा था। चालक का कहना है कि शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई बाईपास के पास मंडी समिति की जांच टीम ने उसका वाहन रोक लिया और कागजात मांगे। चालक के मुताबिक, वह कागजात दिखाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौर...