उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: मोहान। भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नागेंद्र यादव का तहसील हसनगंज और कस्बा मोहान में स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। तहसील हसनगंज पहुंचने पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनरेश यादव, महामंत्री विनोद रावत, प्रमोद यादव, सजीवन सिंह, राघवेंद्र यादव और देवेंद्र सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। वहीं, कस्बा मोहान में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह, जिला सह-संयोजक हर्ष श्रीवास्तव, अजीत सिंह और प्रभात यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नागेंद्र यादव का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...