उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: उन्नाव। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इस नई सूची में जनपद के जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद डॉ. साक्षी महाराज और सफीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बम्बा लाल दिवाकर को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जनपद से बांगरमऊ के विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राधे श्याम रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम चन्द्र वर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केडी त्रिवेदी और पूर्व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पुनीत गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj N...