Unnao News: भजनों से गूंजा बांगरमऊ, श्रद्धा से मनाई जन्माष्टमी
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर एवं क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां की गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकियां स्थापित की गईं।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांगरमऊ कोतवाली भवन को भी विशेष रूप से सजाया गया। कोतवाली परिसर में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की शुरुआत होते ही परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालु देर तक भजनों पर झूमते रहे। कलाकारों ने 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, श्याम आएंगे', 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' और 'नंद के आनंद भयो' सहित कई भजनों की प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.