उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के कल्याणी मोहल्ले में स्थित कल्याणी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या को भक्तों ने आनंद लिया। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के बाद प्रसाद बांटा गया। गायक केडी शर्मा ने भगवान कृष्ण के कई भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर हरी अवस्थी, नीलम सिंह, श्रद्धा दीक्षित, राधा, समीक्षा, सुमन, छोटी, मधू, सुधा, सुशीला आदि सहित अन्य मौजूद रहे। मन्दिर समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.के.मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...