उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। ब्लाक में कार्यरत तकनीकी सहायक की ब्रेन हैमरेज होने से मौत हो गई। ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक (टीए) अनीश श्रीवास्तव रविवार को लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित घर के पास पार्क में बैडमिंटन खेलते समय ब्रेन हैमरेज होने से गिर गए। साथ खेल रहे अन्य लोग अनीश को पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्लाक कर्मियों के अनुसार अनीश 4 दिन पहले भी बैडमिंटन खेलते समय गिर गए थे। जिससे सिर में चोट लगी थी। मगर चोट को गंभीरता से न लेकर लापरवाही कर दोबारा खेलने पहुंच गए थे। अनीश की मौत से पत्नी कंचन बेहाल हैं। इकलौता बेटा यश परिवार सहित बैंगलुरू में रहकर नौकरी करता हैं। पिता की मौत की खबर मिलने पर देर शाम तक लखनऊ पहुंचेगा। अनीश की मौत की खबर सुनकर आशुतोष दीक्षित, धर्मेंद्र शुक्ला,...