Unnao News: ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरकर जख्मी
उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज संडीला मार्ग पर नूरुल्लानगर गांव के पास रविवार दोपहर ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला उछल कर चलती बाइक से सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरननगर मोहल्ला की रहने वाली 40 वर्षीय पूनम पत्नी कमलेश कुमार अपने बेटे अभिषेक के संग रविवार दोपहर रिश्तेदारी में औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव जा रही थी। तभी नूरुल्ला नगर गांव के सामने सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई और पीछे बैठी मां पूनम उछल कर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से जख्मी महिला को गंभीर हालत में मियागंज अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.