उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: शुक्लागंज। शुक्रवार दोपहर बैराज मार्ग पर जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के गुजरने और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जबकि दोपहर में भारी वाहनों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। करीब 12 बजे अप और डाउन लाइन से लगातार ट्रेनें गुजरने के कारण रेलवे क्रॉसिंग कुछ देर के लिए बंद रही। इस दौरान एक ओर मरहला और दूसरी ओर नेतुआ गांव तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जैसे ही क्रॉसिंग खुली, वाहन सवार जल्दबाजी में निकलने लगे, जिससे अव्यवस्था फैल गई और जाम और अधिक बढ़ गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम में कानपुर, उन्नाव और लखनऊ के कई वीआईपी भी फंस गए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बैराज मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन खराब सड़क और भारी व...