उन्नाव, नवम्बर 16 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। केपी बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।अंडर-13 बालक एकल वर्ग में अनुराग वर्मा ने अभय वर्मा को हराकर खिताब जीता। युगल वर्ग में अनुराग वर्मा व अभय वर्मा की जोड़ी ने अब्दुल सफी व युवराज श्रीवास्तव को पराजित किया। अंडर-15 बालिका एकल में दिविजा वर्मा ने दिव्या पांडेय को हराया, जबकि युगल में प्राची व दिविजा वर्मा की जोड़ी विजेता बनी। यह भी पढ़ें- Unnao News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्...