Unnao News: बेलसी में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बेलसी गांव में शुक्रवार दोपहर एक 28 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी चालक के घर पहुंचने पर उसका शव मिला, जबकि पास में सल्फास का फटा पैकेट और बिस्तर पर दो अन्य पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बेलसी गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक पुत्र गोकुल शुक्रवार को रोजाना की तरह ऑटो लेकर नहीं निकला। काफी देर तक संपर्क न होने पर उसके साथी ऑटो चालक ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह दीपक के घर पहुंचा, जहां उसका शव पड़ा मिला। साथी चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास सल्फास का एक फटा हुआ पैकेट बरामद किया। वहीं बिस्तर पर सल्फास के दो अन्य पैकेट सही हालत में मिले। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.