उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। बेटे की मौत का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि पिता खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझने लगा। बेटे की मौत का कारण जानने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने उन्नाव जा रहे पिता की बाइक को सुमेरपुर तिराहे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, बहनोई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जनपद रायबरेली में सरेनी थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार सिंह का पुरवा गांव निवासी धनीराम पुत्र गंगाधर के बेटे रूपेश का शव 16 अक्तूबर को उन्नाव में रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में...