उन्नाव, सितम्बर 30 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मियागंज-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।औरास थाना क्षेत्र के तियर सुभानखेड़ा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय राघवेंद्र सिंह बुधवार शाम अपनी बेटी रोमी को लेकर बाइक से हैदराबाद कस्बा आए थे। कस्बा के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह बेटी के साथ पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राघवेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल को मियागंज अस्...