उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवीदीन पुरवा गांव के पास सोमवार देर शाम बिजली खंभे से बेकाबू बाइक के टकराने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव के रहने वाले 35 वर्षीय श्यामू उर्फ नीतू पुत्र विश्वनाथ सोमवार देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में देवीदीन पुरवा गांव के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे बिजली खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच बाद आवश्यक का...