उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित शादीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बेकाबू बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल होने पर बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने घायलोंकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आगरा थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के जगतूपुरा गांव के रहने वाले निवासी सुनील पुत्र मुरारी लाल और रानूपुरा गांव निवासी जगबीर पुत्र राजवीर दोनों साथी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। दोनों युवक लखनऊ में काम करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित शादीपुर गांव के निकट किसी तरह बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद यूपीडा रेस्क्यू टीम ने दोनों...