उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद,संवाददाता। कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग को मदद का भरोसा देकर कार में बैठाने वाले आरोपी अस्पताल ले जाने के बजाय बीच रास्ते में सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग घंटों तक मदद का इंतजार करते रहे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी गीता पत्नी स्वर्गीय सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ससुर 65 वर्षीय सुमेर घरेलू सामान खरीदने के लिए बांगरमऊ गए थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने हरदाई-उन्नाव मार्ग स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के पास उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के सामने कार सवारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कही और उन्हें कार में बैठा लिया। ...