उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: औरास। थाना क्षेत्र के लखनऊ सीमा स्थित कटरा तरौना गांव के पास बना रहीमाबाद थाना के बगल में 10 जुलाई शाम 60 वर्षीय एक अज्ञात अर्द्धविक्षिप्त बुजुर्ग की तवियत खराब होने पर उसे उल्टी हो रही थी। जिसे औरास पुलिस ने सीएचसी औरास पर भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग कहां का था? अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...