Unnao News: बुखार से ग्रसित मासूम की इलाज दौरान मौत
उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: बांगरमऊ। थाना क्षेत्र के रबड़ी गांव के रहने वाले विनय कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी स्नेहा को दो दिनों से बुखार आ रहा था। पिता विनय कुमार बच्ची को नगर के लखनऊ मार्ग स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए पहुंचा। यहां इलाज दौरान बच्ची की मौत हो गई। उसके बाद पिता बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की बात सुनते ही परिजन में कोहराम मच गई और परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.