Unnao News: बीडीसी सदस्य व बेटे पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव निवासी संजू देवी ने गांव के ही बीडीसी सदस्य जागेश्वर और उसके पुत्र शिवम पर अपने और 12 वर्षीय बेटे राज के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम उसका बेटा राज और अरविंद खेत में ट्रैक्टर से जुताई देख रहे थे। आरोप है कि जागेश्वर ने दोनों बच्चों की जबरन कुश्ती कराई और राज के जीतने पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में जब संजू देवी घर लौट रही थीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी बांस से मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.