उन्नाव, जुलाई 26 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बिना सूचना सब स्टेशन की टेस्टिंग का काम करना उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गया। सुबह 11 बजे आपूर्ति बंद हुई तो उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय जेई को फोन किया। जवाब नहीं मिला तो कुछ उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर बने बिजली विभाग के ग्रुप पर लिखकर अपनी नाराजगी जताई और बिना सूचना दिनभर आपूर्ति गुल करने की व्यवस्था को गलत बताते हुए अफसरों से कार्यवाई की मांग भी उठाई है।

बिजली निगम की टेस्टिंग का महत्व असल में बिजली निगम अपने सब स्टेशनों के पॉवर ट्रांसफार्मर, पैनल, उपकरण आदि की टेस्टिंग का काम समय -समय पर कराता है। इस काम में चार से छह घंटे का वक्त लगता है। अधीक्षण अभियंता के आदेशानुसार सब स्टेशन की टेस्टिंग करने के पहले संबधित सभी उपभोक्ताओं को जानकारी देनी होती है। इसी के तहत गर्मियों के पहले व्हाट्सएप पर ...