उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: उन्नाव। मोहान विधानसभा की बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस शंकर लाल गौतम ने विद्युत वितरण खंड पंचम हसनगंज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि औरास, नवाबगंज एवं हसनगंज विकासखंडों में अनावश्यक बिजली कटौती और रोस्टिंग से आम जनता, किसान, व्यापारी व ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने औरास ब्लॉक की विद्युत लाइन तथा औरास पावर हाउस को 132 केवी जालामऊ (रहीमाबाद) से जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से रखी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा व आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली कटौती से हाहाकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...