उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को पूरे दिन बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। आंधी-पानी के बीच कहीं एलटी लाइन के तार टूटे तो कहीं पेड़ की डालें 33 केवी लाइन पर जा गिरीं। कई जगह पोल धराशायी हुए और ट्रांसफार्मर जवाब दे गए। नतीजा यह रहा कि शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल रही और उसके साथ पानी की सप्लाई भी ठप पड़ गई। पीडी नगर में सुबह ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा तो औरास क्षेत्र में आठ से अधिक गांव रातभर अंधेरे में रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से बदहाल बिजली व्यवस्था बारिश ने पूरी तरह बेपटरी कर दी है। कई इलाकों में 24 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: एक माह में सातवीं बार फाल्ट, 18 घंटे गुल रही बिजलीबिजली संकट का...