उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश बदस्तूर जारी है। ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया में बारिश से कई मकान अचानक ढह गए। जिससे पीड़ितों का भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया निवासी शिमला पत्नी राम किशोर प्रजापति व रेशमा पत्नी रज्जब अली का मकान बारिश से अचानक भरभराकर गिर गया। सलेमपुर के रहने वाले सुनील व राजबहादुर के मकान भी बारिश की नमी और तेज पानी के बहाव को नहीं झेल सका और ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गया।​ हादसे के समय गृहस्थी का सारा सामान मकान के अंदर ही था। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 26 घर जमींदोज लाखों की गृहस्थी बर्बाद गनीमत यह रही कि समय रहते लोग घर के बाहर निकल आए थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकानों के मलबे में दबने से दोनों...