Unnao News: बारिश मे बत्ती गुल होने से लोग हुए परेशान
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: पुरवा। मौरावां विद्युत उपकेंद्र से पुरवा विद्युत उपकेंद्र को आई 33 केवी मेन लाइन और ग्रामीण फीडरों की लाइनों में मंगलवार सुबह पांच बजे बारिश के चलते कई फाल्ट हुए। इससे पुरवा उपकेंद्र से संचालित कस्बा, ग्रामीण फीडर मंगतखेड़ा,बेहटा, चमियानी, बाजीखेड़ा आदि की आपूर्ति बाधित हो गई। सप्लाई बाधित होने के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।विद्युत विभाग द्वारा सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सभी लाइनों को सही किया जा सका।इसी के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लगभग साढ़े सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। जेई विदेश कुमार ने बताया कि पानी के चलते कुछ खराबी आ गई थी। जिसे सही कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.