उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। रातभर की बारिश फिर आंधी, बिजली की चमक ने जिले के पांच सब स्टेशनों से जुड़े डेढ़ सैकड़ा गांवों की बत्ती गुल कर दी। मंगलवार देर रात 33 केवी लाइन ट्रिप होने से तीन सब स्टेशन ढाई घंटे बंद हुए तो उपभोक्ता उबल पड़े। रात ढाई बजे के बाद सभी सब स्टेशन नार्मल हुए पर पीडी नगर में ब्रेक डाउन हुई लाइन दोबारा शुरू नही हो पाई। बांगरमऊ, गंगाघाट इलाके में भी दिनभर बिजली समस्या ने परेशान रखा। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मारी और आंधी चलने लगी। दिन भर उमड़ते और रिमझिम फुहारों के बीच बीच बारिश भी शुरू हो गई। तेज गरज- चमक के साथ शुरू हुई बरसात ने बिजली व्यवस्थाओ को सबसे पहले बेपटरी कर दिया। सोनिक उपकेंद्र से पीडी नगर को आई 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हुई तो आपूर्ति रुक गई। अभियंताओ ने बता...