उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव। तीन दिन हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। बीते शनिवार से रात के तापमान में लगातार हल्की गिरावट शुरू हो गई है। सोमवार और मंगलवार को भी यह स्थिति रही। धौरा विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धीरज कुमार ने बताया कि जिले में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक दिन व रात के तापमान में धीमे धीमे बदलाव की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 रहा। जबकि न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...