Unnao News: बारिश ने फीकी की बाजार की रौनक, बीघापुर में सबसे ज्यादा गिरा पानी
उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लगातार तीसरे दिन रक्षाबंधन के त्योहार पर हुई झमाझम बारिश ने बाजार की रौनक फीकी कर दी। भोर से शुरू हुई बारिश सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक जमकर बरसी। इससे राखी, मिठाई और अन्य त्योहार से जुड़ा सामान बेचने वाले दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। बारिश थमने के बाद बाजारों में आवाजाही बढ़ी तो दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि, दिनभर रुक-रुककर छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। शुक्रवार भोर में ही बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े 10 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। त्योहार के चलते सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रिमझिम फुहारों के बीच भाई की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.