उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ तो कहीं दीवार और छप्पर गिरने की घटनाएं हुईं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि जूनियर स्तर तक के स्कूल बंद होने की सूचना से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर काली मिट्टी और माथर के बीच बारिश के दौरान पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क किनारे कर आवागमन शुरू कराया। वहीं क्षेत्र के वर्धाई गांव में दीवार और उस पर रखा छप्पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: झूम के बरसे बादल, शहर से लेकर गांवों तक हुआ जलभराव इसके नीचे वृद्ध महिला और उसकी पोती दब गईं। ग्रामीणों ने द...