उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: परियर। बाढ़ प्रभावित मरौंदा मझवारा गांव में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने अभियान चलाया। परियर के पशु चिकित्सक डॉ. संतोष जायसवाल ने विभागीय टीम के साथ गांव पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और गायों का टीकाकरण किया। ग्रामीणों को बताया कि शरीर पर गांठें, बुखार या त्वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...