उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर एसडीएम रणवीर सिंह ने तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित दुलीखेड़ा लालाखेड़ा, पसनियाखेड़ा, जयराजमऊ, सीतारामखेड़ा और गढ़ेवा गांव की समस्याओं को लेकर एसडीएम रणवीर सिंह ने राजस्व विभाग खाद्य विभाग के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों से संपर्क कर तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रभावी कदम उठाएं। जिससे लोगों को संभावित समस्या से बचाया जा सके। बैठक में एसडीएम ने किसान यूनियन से दिए गए ज्ञापन की समस्याओं को भी गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश के बाद तहसीलदार गणेश प्रसाद ने पसनियाखेड़ा तथा नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्...