Unnao News: बाइक से अनियंत्रित होकर गिरा पीआरवी पुलिसकर्मी, हालत गंभीर
उन्नाव, सितम्बर 22 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता अचलगंज थानाक्षेत्र में सोमवार रात ड्यूटी पर जा रहे पीआरवी पुलिसकर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में हैलट किया गया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार रात अचलगंज थानाक्षेत्र की पीआरवी 7719 पर तैनात कांस्टेबल हरित ढिल्लो पुलिस लाइन से ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह बाइक से लोहचा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.