Unnao News: बाइक सवार महिला से बैग छीनकर भागे
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। ऑटो सवार महिला का बाइक सवार टप्पेबाज बैग छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शिवबक्सखेड़ा गांव के रहने वाले रजाना पत्नी वीरेश ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह सीएनजी ऑटो में बैठकर घर आ रही थी। तभी सर्विस मार्ग स्थित जोगीकोट माइनर पुलिया के निकट ऑटो में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर उतार लिया। तभी दूसरा व्यक्ति बाइक से मौके पर पहुंच गया। इसी दरम्यान उसके पास मौजूद बैग छीनकर बाइक सवार मौके से भाग निकले। महिला के अनुसार उसके बैग में 15 सौ रुपये की नगदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरात भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.