उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: उन्नाव। बाइक की जोरदार टक्कर से घायल पैदल जा रहे अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के तोपखाना मोहल्ला के रहने वाले 50 वर्षीय प्रकाश नहर के पास झोपड़ी बनाकर अपने पिता छेदीलाल के साथ रहता था। बुधवार रात वह पैदल अपने घर लौट रहा था। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...