उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: बांगरमऊ। संवाददाता नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित पारंपरिक रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन भगवान राम के कलेवा प्रसंग और राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन तथा राजा दशरथ के करुण विलाप के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। मार्मिक अभिनय देखकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों भक्तों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।लीला में दिखाया गया कि महाराज दशरथ भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे थे, तभी रानी कैकेयी ने अपने दो वरदान मांगते हुए राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी की मांग रख दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धनुष तोड़ने व...