उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। बहन के गांव जाने की बात कहकर शनिवार को साइकिल लेकर निकले युवक का रविवार सुबह परेता तालाब में शव पड़ा मिला। तालाब किनारे उसकी साइकिल खड़ी होने पर ग्रामीणों को शव पानी के बीच दिखाई दिया। रात भर युवक की तलाश में जुटे परिजनों को जब शव तालाब में पड़े होने की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उधर, जांच बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।मौरावां थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव का 28 वर्षीय ललित कुमार रावत पुत्र लक्ष्मी नरायन शनिवार को बहन के गांव रसूलखेड़ा जाने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला था। लेकिन वह रसूलखेड़ा गांव नहीं पहुंचा। देर शाम तक घर न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रविवार को नयागांव स्थित परेता तालाब के किनारे ग्रामीणों को एक साइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली और तालाब के बी...