Unnao News: बसधना गांव में जहरीले कीड़े के काटने से मजदूर की मौत
उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना गांव में एक युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बसधाना गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र नन्हके शर्मा ने मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोने गया। परिजनों के अनुसार, देर रात किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हाजीपुर चौकी इंचार्ज सुधीर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनूप की शादी करीब दो वर्ष पहले अंजलि शर्मा से हुई थी, जो इस समय पांच माह की गर्भवती है। पति की अचानक हुई मौत ने अंजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.