उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: उन्नाव। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को बच्चों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों, बाल कल्याण समिति के कार्यों, वन स्टाफ सेंटर के कार्य, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, किशोर न्याय बोर्ड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम एवं भिक्षा बृत्ति की रोकथाम हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की सहायता आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर जानकारी ली。

बाल संरक्षण के मामले जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के शोषण एवं अन्य बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग आ...