उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। दीपावली के पावन पर्व पर उन्नाव पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों और उनके परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। शनिवार को एसपी जय प्रकाश सिंह, वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह, एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली सदर क्षेत्र के करोवन गांव पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और वामा सारथी की अध्यक्षा ने बच्चों व उनके परिवारों को मिठाई और गिफ्ट हैंपर वितरित किए तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जरूरतमंद बच्चों संग साईं की रसोई ने मनाई दीपावली इस पहल का उद्देश्य जर...