उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद ने दो परिवारों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। बच्चों की लड़ाई की शिकायत करने पहुंची महिला के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ममरेजपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 15 अगस्त को उनके और आरती पत्नी शिवकुमार के बच्चों के बीच खेलते समय मारपीट हो गई थी। इसकी शिकायत करने के लिए गुड़िया पहुंचीं तो आरती, जय कुमार, संजय पुत्र जयकुमार और जनक दुलारी पत्नी जयकुमार ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गुड़िया के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ...