उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। ढाई साल की बच्ची को थप्पड़ मारने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठियां चल गईं। दोनों पक्ष से किशोर समेत चार लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण मजरा दलेलखेड़ा गांव के राजेंद्र ने बताया कि ढाई वर्षीय नातिन कैलाश के घर के दरवाजे पर चली गई थी। आरोप है कि कौशल पुत्र कैलाश ने बच्ची को थप्पड़ मार दिया, जिसकी शिकायत करने राजेन्द्र पहुंचा तो कैलाश गाली गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी चल गई। हमले में एक पक्ष से कैलाश व उसका 17 वर्षीय बेटा कौशल, दूसरे पक्ष से अशोक कुमार व राजेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अशोक व रा...