उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीराबाद गांव के रहने वाले 17 वर्षीय तौसीम पुत्र बाबू अली गुरुवार शाम गांव के बाहर बकरियां चरा रहा था। तभी गांव निवासी मुख्तार के खेत में बकरी चली गईं। इसी बात पर मुख्तार गाली देने लगा। विरोध करने पर मुख्तार अपने तीन बेटों के साथ मिलकर तौसीम को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...