उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के अखलाक नगर में बंद मकान को निशाना बनाकर की गई चोरी की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप, टैबलेट, जेवर और मोबाइल समेत चोरी का पूरा सामान बरामद किया है। मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अखलाक नगर निवासी चांद बीबी पत्नी मुबीनुज्जमा खां 23 सितंबर की रात मकान में ताला लगाकर कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के मोती नगर स्थित रिश्तेदारी में गई थीं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: झा स्टोर चो...